फोटोशूट के दौरान बोल्ड हुईं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म गहराइयां को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपना हॉट और बोल्ड अंदाज भी दिखाया है। उनके इस अवतार की काफी चर्चा हो रही हैं, लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एक फैशन मैगजीन के लिए अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया है।

अपने फोटोशूट की तस्वीरों को दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी हमेशा सक्रिया रहती हैं। वह फैंस से रूबरू होने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक अपनी कई हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में बिकिनी और मोनोकिनी पहन दीपिका पादुकोण ने बोल्ड फोटोशूट करवाया है। पहली तस्वीर में वह ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह पेड़ों के बीच में बैठी दिखाई दे रही हैं। बाल खोले दीपिका पादुकोण काफी हॉट और बोल्ड दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने यलो बिकिनी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का श्रफ डाला हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *