बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था. जिसके बाद से वो चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. दरअसल, एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण को ड्रॉप करने के लिए आए थे. इस दौरान दीपिका ने स्वेटर से अपने बेबी बंप को छुपाया हुआ था.
बता दें कि जब से दीपिका पादुकोण ने प्रेगनेंसी का ऐलान किया है तभी से रणवीर उनका खास ध्यान रखते हुए नजर आ रहे हैं. एयरपोर्ट में स्पॉट हुई एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का ढीला-ढाला स्वेटर पहन रखा था. साथ ही ब्लू कलर की जींस को पेयर किया था. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हील वाले बूट्स पहने थे. अपने इस लुक में दीपिका पादुकोण हमेशा की तरह कमाल लग रही थीं.
साथ ही दीपिका पादुकोण न्यूड लिप्स, सनग्लासेस और पोनीटेल में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. पैपराजी को देख दीपिका पादुकोण ने स्माइल दिया, लेकिन पोज देने से बचती दिखीं. इस दौरान दीपिका के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा था