फिल्म की रिलीज़ से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण

मूवी फैंस के लिए आज दिन बहुत ही खास है. फिल्मी फ्राइडे को एक नहीं, बल्कि 2-2 बड़ी मूवी एक साथ रिलीज की जाने वाली है. पहली 1983 वर्ल्डकप के ऐतिहासिक पल को बयां कर रही है ’83’. एक तरफ जहां रणवीर सिंह की मूवी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. मूवी के रिलीज से पहले एक्ट्रेस को भगवान का आर्शीवाद लेते देखा गया. दीपिका पादुकोण मूवी की सफलता के लिये मंदिरों में दुआ मांगती हुई नज़र आई.
सिद्धिविनायक पहुंची दीपिका पादुकोण: 83 में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही है. इस मूवी की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वो 83 की प्रोड्यूसर भी हैं.  विवाह के उपरांत पहली बार दीपिका-रणवीर की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नज़र आने वाली है. इसलिये थोड़ा नर्वस होना जाहिर है.  यही कारण है कि जो वो मूवी रिलीज से पहले उसकी सफलता की मन्नत मांगने सिद्धिविनायक के द्वार पहुंच चुकी है. पिंक कुर्ता और कानों में बड़े-बडे़ झुमके पहने दीपिका को मंदिर में एंट्री लेते हुए देख सकते है.
ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका किसी खास अवसर पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच चुकी है. इससे पहले भी दीपिका की जिंदगी में कई लम्हे आये, जब उन्हें मंदिर में दुआ मांगते देख चुके है. शायद दीपिका को पता होता है कि अगर वो यहां आई, तो कभी दर से खाली हाथ नहीं जाने वाली है. उम्मीद है कि हमेशा की तरह इस बार भी भगवान दीपिका की मन्नत करने वाले है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *