बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनकी उनके एक्टर पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ जोड़ी सबसे बेहतरीन हैं। वहीं आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर ये कपल एक दूसरे के लिए कुछ न कुछ शेयर करते हुए नजर आता हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से दीपिका ने अपने पति के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने पति की एक खास आदत के बारे में बताया है।
कोट में लिखा है, “उस आदमी से ज्यादा अट्रैक्टिव और कुछ नहीं है जो आपको बिना ये महसूस कराए कि आप बेवकूफ हैं कई चीजें सिखाता है।” इस कोट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “#HusbandAppreciationPost” और इस पोस्ट में रणवीर सिंह को टैग किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका के लिए रणवीर ने भी कमेंट किया था। जी दरअसल बीते दिनों अदाकारा ने ब्लैक कलर की साड़ी में कई सारी फोटोज शेयर की थी। उनकी उन तस्वीरों पर रणवीर ने अपना रिएक्शन भी दिया था। जी दरअसल रणवीर ने कमेंट कर लिखा था, “डेथ ही हो गई।” उनके इस कमेंट के साथ उन्होंने कई ‘एरो थ्रू द हार्ट’ इमोजी भी शेयर किए थे। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही ये कपल फिल्म 83 में नजर आने वाला हैं।