दीपिका एवं शोएब ने खरीदी लग्जूरियस Mercedes-Benz GLS कार

टेलीविज़न जगत के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय कपल दीपिका कक्कड़ एवं शोएब इब्राहिम के घर एक नया मेहमान आया है। ये नया मेहमान कोई और नहीं, बल्कि उनकी नई ब्रांड न्यू कार है। दीपिका एवं शोएब ने एक लैविश कार खरीदी है, जिसका दाम करोड़ों में है। दीपिका कक्कड़ एवं शोएब इब्राहिम ने लग्जूरियस Mercedes-Benz GLS कार खरीदी है। CarDekho.com एवं Mercedes Benz के पोर्टल के अनुसार, शोएब और दीपिका ने जो लग्जरी गाड़ी खरीदी है, उसका दाम 1.13 करोड़ रुपये है।

वही इस खुशखबरी को शोएब इब्राहिम ने अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। शोएब इब्राहिम ने कार संग अपनी फैमिली फोटोज साझा करके प्रशंसकों को नई गाड़ी की झलक दिखाई है। एक तस्वीर में शोएब एवं दीपिका गाड़ी की चाबी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल के चेहरे पर नई गाड़ी खरीदने की खुशी एवं उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है। शोएब का परिवार भी उनकी खुशियों में खुश होते हुए नजर आ रहा है।

वही तस्वीरों में पूरा परिवार नई कार खरीदने की खुशी में केक काटते हुए भी देखे जा सकते है। शोएब इब्राहिम ने गाड़ी खरीदने की खबर प्रशंसकों संग शेयर करते हुए कैप्शन में सबसे पहले अल्लाह का शुक्रिया अदा किया है। शोएब ने लिखा- Alhamdulillah। थैंक्यू Auto Hangar एवं Mercedes-Benz India आपकी हॉस्पिटैलिटी एवं मेरी नई GLS टाइम पर डिलीवर करने के लिए। वही फैंस के साथ उन्हें स्टार्स भी नई कार की बधाई दे रहे है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *