छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं समाज बंधुओं की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
सक्ति-दीपोत्सव की बेला में विगत वर्ष से कोरोना जैसी महामारी के बाद इस वर्ष दीपावली की रौनक ओर छटा बहुत ही शानदार हुई इसी श्रखंला में पारीक समाज छत्तीसगढ़ ने प्रांतीय स्तर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम रायपुर की होटल आदित्य में शानदार रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों के साथ साथ महिलाओं का राजस्थानी नृत्य गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रराम्भ किया इस कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक ओर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के आतिथ्य में शुरू किया गया दीप प्रज्वलन के पश्चात अपने उदबोधन में कहा कि सामाजिक कार्यक्रम से युवा और बच्चों को नई प्रेरणा मिलती है,कोरोना महामारी के पश्चात इसप्रकार के आयोजन होना जरुरी था आज में छत्तीसगढ़ पारीक समाज को यह विश्वास दिलाता हूं कि इस समाज को जब भी मेरी आवश्यकता हो में सदैव तैयार हूं मुझे आपने बुलाया इसके लिए में मुकेशजी, हरिकिशन जी और महेशजी तथा सभी समाज बंधुओं को धन्यवाद देता हूं अध्यक्ष मुकेश पारीक ने सभी समाज बंधुओं का स्वागत करते हुए
कहा कि हम एक वर्ष से घरों में बन्द रहते हुए इस माहमारी का प्रकोप सह रहे थे लेकिन इस वर्ष हम सब मिलकर इस दीपोत्सव का आंनद ले रहे है हम सभी ने सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए इस आयोजन का आंनद ले रहे है और इस महामारी में हमने बहुत से अपनो को भी खोया है भगवान से यह अब विनती करते है कि ऐसी विपदा से हम सभी को दूर रखें , स्वागत पश्यत महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य किया , महिलाओ ने बच्चों और बड़ो के लिए गेम का भी आयोजन किया एवम महिलाओ ने ही मंच संचालन किया,समाज के सचिव हरि पारीक एवम कोषाध्यक्ष महेश जी पारीक ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी समाज बंधुओं को धन्यवाद दिया समाज के वरिष्ठ जुगल किशोर पारीक, गोविंद तिवारी, बालकिशन बोरा ,पवन पारीक, घनश्याम पारीक ,सत्यनारायण पारीक संजय पारीक बिलासपुर से दुर्ग से तिल्दा से भिलाई एवम पूरे छत्तीसगढ़ से समाज बंधुओं की उपस्थिति से यह स्नेह सम्मेलन किया गया सभी की उपस्थिति के लिए शानदार कार्यक्रम के पश्चात महामंत्री हरिकिशन पारीक ने आभार प्रदर्शन करते हुए इसी प्रकार ओर भी कार्यक्रमों में इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की उपरोक्त जानकारी समाज के प्रचार प्रसार प्रभारी हेमन्त तिवारी ने दी
