अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के छत्तीसगढ़ प्रदेश सह सचिव बनाये गया बाराद्वार के दीपक ठाकुर

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व मिला चांपा के करण भाटिया को
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सदैव ग्राहकों के हित में करेगी काम- दीपक ठाकुर बाराद्वार
सक्ती– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का प्रांतीय अधिवेशन रायपुर मे सम्पन्न हुआ, अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रांतीय अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी की घोषणा किया गई। जिसमें जांजगीर-चांपा जिले से प्रदेश की टीम में प्रदेश सह सचिव के रुप मे बाराद्वार के दीपक ठाकुर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चांपा निवासी करण भाटिया को दायित्व दिया गया। वहीं दीपक ठाकुर तथा करण भाटिया को सरगुजा संभाग का प्रभारी भी बनाया गया,जांजगीर-चांपा जिले में संयोजक चांपा के शेखर क्षत्रिय तथा सह संयोजक रधुपाल सिंह(सेमरा) को बनाया गया। प्रदेश संगठन द्वारा दायित्व प्रदान करने हेतु सभी ने शीर्ष संगठन का आभार व्यक्त किया,नियुक्ति पर दीपक ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहकों के हित में सदैव काम करती है,एवम सभी क्षेत्रों में ग्राहकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज मुखर करती रहेगी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *