‘कान्स में डेब्यू करना एक सपने जैसा है, जो पूरा हुआ है।

बॉलीवुड के गलियारे में अक्सर ये अफवाह उड़ती है कि इंडस्ट्री के सितारे टीवी को कुछ नहीं समझते। बॉलीवुड के सितारे टीवी सितारों को खुद से छोटा समझते हैं। टीवी सितारे कई बार ये बात महसूस कर चुके हैं। इतना ही नहीं टीवी सितारे दावा कर चुके हैं कि बॉलीवुड उनके साथ भेदभाव करता है। हाल ही कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान टीवी सितारों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बार कई टीवी सितारे कांस में पहुंचे थे। इस सितारों को कांस में बॉलीवुड ने जरा सा भी भाव नहीं दिया। हिना खान और हेली शाह ने अब जाकर इस मुद्दे पर अपना दुःख साझा किया है।

इस वर्ष 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट (Cannes Red Carpet) पर हैली शाह ने डेब्यू किया। टीवी एक्ट्रेस हेली शाह (Helly Shah) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में रेड कार्पेट पर टेलीविज़न की मशहूर अदाकारा हेली शाह अपने हुस्न के जलवे बिखेंरे थे। उन्होंने कहा की वह जब कान्स के लिए तैयारी कर रही थीं उस समय कई भारतीय डिजाइनर्स से उन्हें पक्षपात का सामना करना पड़ा था। जब वे निकल रही थीं तब उन्हें भारतीय डिजाइनर्स का अजीब व्यवहार देखा, इसके चलते वह इंडियन डिजाइनर्स से काफी मायूस हुईं।

उन्होंने कहा की कान्स शेड्यूल था उससे लगभग 1 महीना पहले मैं लगभग प्रत्येक भारतीय डिजाइनर के पास पहुंची थी। क्योंकि मुझे रेड कार्पेट पर वॉक करना था। उन्होंने तब बोला था कि वह मुझसे आइडियाज शेयर करेंगे। मेरे मैनेजर ने उस समय उन तक पहुंचने का प्रयास भी किया। मगर उन्होंने डेट्स क्लोज कर दीं। उस समय हर किसी ने कहा-ओह! ये मैं नहीं कर सकता- कर सकती। तो कुछ ने तो हमारी बात का जवाब ही नहीं दिया।’

हैली शाह ने कहा कि एक निखिल और शांतनू ही थे जिन्होंने ऐन मौके पर मेरी सहायता की। उन्होंने बिना किसी कंडीशन के मुझे दो आउटफिट्स दिए। वो भी केवल इसलिए क्योंकि मैं कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को रीप्रेजेंट कर रही थी। मैं चाहती थी कि मेरे डेब्यू में वो भारत वाली बात छलके, मगर उस समय बाकियों ने बहुत ही अजीब बर्ताव किया। शांतनू एवं निखिल का मैं बार बार आभार जताना चाहूंगी। उन्होंने मेरे पहनावे-कान्स ऑउटफिट का पूरा ख्याल रखा। जो मैंने पहना वो लाजवाब था। इस के चलते मुझे ढेर सारे कॉम्प्लीमेंट्स भी मिले। मैं रेड कार्पेट के लिए पूरी तरह से तैयार होकर गई, मैं खुश हूं। हैली शाह ने कहा- ‘कान्स में डेब्यू करना एक सपने जैसा है, जो पूरा हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *