ग्राम गलगलाडीह निवासी किशन दास महंत पिता फिरत दास महंत जो कि बैंक में पैसा लेने के लिए आया था जहां पर भीड़ को देखते हुए वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में शायद सर्दी खांसी का इलाज कराने के लिए गया जहां पर उन्हें सायद पानी प्यास लगी होगी और बाहर स्वास्थ्य केंद्र के नल के पास गिर पड़ा लोगों ने उसे शायद शराबी समझ कर किसी भी लोगों ने उठाना नहीं चाहा जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्हें उठाकर स्ट्रक्चर में ले गए जब परीक्षण किया गया तब पता चला कि उनके प्राण पखेरू उड़ चुके हैं ।उनकी एक बच्ची है जो लगभग 6 – 7 साल की होगी उनकी पत्नी एवं उनकी माता रोती बिलखती रही और उन्होंने बताया कि बैंक में पैसे निकालने के लिए आया था वह कैसा स्वास्थ्य केंद्र आया उनके बारे में कुछ बताया नहीं आ सकता। यह घटना आज 20 अप्रैल 2023 की लगभग 11:30 से 12:00 के बीच की बताई जा रही है।