सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा नगर में बैनगंगा नदी में डूबे एक युवक की लाश करीब 40 घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद मिल गई है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही गोताखोरों की मदद से युवक की लाश नदी में मिली।
दरअसल, सिवनी जिले के छपारा नगर में एक युवक रात में दोस्तों के साथ अचानक घर से लापता हो गया। काफी देर इंतजार करने के बाद जब परिजनों ने छपारा पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लग है। वहीं आशंका जताई है कि बैनगंगा नदी में युवक हो सकता है।
छपारा नगर के जैन वार्ड में रहने वाले युवक चिंटू उर्फ अभिषेक पिता नरेंद्र जैन 24 और 25 जनवरी की रात गुम हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक की लाश बैनगंगा में मिल गई है। मामले पर छपारा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।