2 दिनो से गायब युवक का तालाब में मिला शव

रायगढ़। एक युवक घर से नहाने के लिए निकला था। 5 दिन बाद भी वह घर वापस नहीं पहुंचा। जिसकी तालाश उसके परिजन कर रहे थे। आज गांव के तालाब में उसकी लाश तैरती देखी गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरी का रहने वाला विष्णु मांझी पिता दिलेश्वर मांझी उम्र 23 साल गांव में मजदूरी का काम करता है। 12 जनवरी की सुबह गांव के तालाब में नहाने के लिए वह घर से निकला था। इसके बाद शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा। ऐसे में उसके परिजनों ने उसकी तालाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उसकी पतासाजी की जा रही थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *