रायपुर। महादेव घाट में एक युवक की लाश बरामद हुई है, जानकारी के मुताबिक रविवार को युवक घर से निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। आगे परिजन का कहना है शरीर पर चोट के निशान है और कपड़े पूरी तरह से फटे हुए हैं। मौके पर लाश को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। अमलेश्वर सब इंस्पेक्टर विजय मिश्रा ने बताया कि मृतक का नाम ओमप्रकाश देवांगन है। जिसकी उम्र 40 वर्ष जो कि कोपीडीह गांव का रहने वाला है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में रविवार को शाम घर से निकल गया था। पुलिस प्राथमिक दृष्टया मामले को आत्महत्या ही मान रही है। लेकिन मामले की सही जांच और अपराध दर्ज करने के पहले पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।