कुएं में मिली दो मासूमों की लाश: इलाके में फैली सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

दमोह। बटियागढ़ के केरबना चौकी क्षेत्र में खेत के कुएं में दो मासूमों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर बटियागढ़ और केरबना चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुएं में दो नाबालिगों के शव तैर रहे थे। करीब 40 फीट गहराई वाले कुएं से दोनों शव निकाले गए हैं।

दोनों शव नाबालिग किशोर और किशोरी के हैं। जिनकी उम्र 11 से 13 वर्ष बताई जा रही है। आशंका है दोनों के शव कुएं में 4 से 5 दिन से पड़े थे। दोनों शवों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजे हैं। नाबालिगों की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है। खेत कलू जैन का बताया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *