मालाबार जाईंन्ट स्क्वाईरल ( Malabar giant squirell ) नाम का यह जीव केवल फल खाने वाली सबसे बड़ी गिलहरी हैं मध्यभारत और दक्षिण भारत के जंगलों में मिलता हैं। सर्प मित्र अमित मिश्रा द्वारा जंगल में सर्प छोड़ने के दौरान मृत पाया गया ।
ये जीव महाराष्ट्र का राज्य जीव भी हैं। ये ज्यादातर ऊंचे पेड़ो पर रहना पसंद करता हैं। इसके प्राकृतिक शिकारियों में उल्लू,बाज़,तेंदुआ आदि हैं।
इसकी लंबाई 25 से 50 cm तक होती हैं। और वज़न 2 kg तक होता हैं। ये जीव तड़के सुबह या शाम को निकालना पसंद करता हैं। इसका वैज्ञानिक नाम “Ratufa indica” हैं। और ये सिर्फ भारत के जंगलों में ही पाया जाता हैं। भारत के पूर्वी और पश्चिमी घाट के जंगलों मेंइसकी सबसे अच्छी आबादी देखने को मिलती हैं।

जलवायु परिवर्तन एवं अंधाधुन शिकार के कारण यह जीव विलुप्ति के कगार पर हैं । यह इतना फुर्तीला होता हैं। की बचेली के आसपास के जंगलो में मौजूद होने के बावजूद काफी कम शहरी लोगो नें इसे देखा हैं। कभी हजारों की संख्या में रहे यह जीव अब यदाकदा ही दिखाई देते हैं।