दिन और रात का तापमान फिर बढ़ा, गर्मी से लोग परेशान

दुर्ग। मौसम में बदलाव के साथ ही पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक बार फिर बढ़ गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी के साथ लोग उमस से भी हलकान है।

मंगलवार को दुर्ग के अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *