किरन्दुल- किरन्दुल के मेन मार्केट में बैलाडीला व्यापारी संघ के तत्वाधान में रविवार देर रात डांडिया नाईट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में नगर के काफ़ी महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं उत्साह और उमंग के साथ डांडिया किया। डांडिया नाईट कार्यक्रम में ग्रुप एवं सिंगल डांस के विजेताओं का चयन किया गया जिसमें मलप्पा कैम्प के अभि एन्ड ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया एवं आर के ग्रुप को द्वितीय स्थान प्राप्त हुई वहीं सिंगल डांस में प्रतियोगिता में पूनम गुप्ता प्रथम एवं श्रद्धा कर्मकार द्वितीय स्थान पर रहीं।व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने विजेताओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।