‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा ने ​बिकिनी के साथ पहना ट्रांस्पेरेंट श्रग

बॉलीवुड दबंग गर्ल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा न सिर्फ अपने एक्टिंग बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। सोनाक्षी ने अबतक कई फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ सोनाक्षी को उनके बोल्ड अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ​एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही सोनाक्षी अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती हैं। इसी बीच सोनाक्षी की कई सुपरबोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उनके मालदीव वेकेशन की हैं। आइए सोनाक्षी की पिक्स पर डालें एक नजर…

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज फैंस को पूरी तरह से दीवाना बना रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह बिकिनी में कहर ढाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है। बिकिनी के ऊपर सोनाक्षी ने ट्रांस्पेरेंट श्रग पहना हुआ है। इस श्रग में एक्ट्रेस के बिकिनी को साफ देखा जा सकता है। वहीं सोनाक्षी इन तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी समंदर में जमकर एंजॉय कर रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *