शराब दुकान के चकना सेंटर में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंचे आला-अफसर

बलौदाबाजार। पलारी के शराब दुकान के चकना सेंटर में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भीषण है कि आस-पास के 2 किलोमीटर तक फैल गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी और अबकारी विभाग की टीम, तहसीलदार और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है.

बता दें कि, पलारी के शराब दुकान के चकना सेंटर में गैस की टंकी में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई है. आग इतनी भीषण है कि आस-पास के 2 किलोमीटर तक फैल गई है. आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम, होमगार्ड कैंप और न्यू विस्टा कंपनी के 3 वाहन मौके पर पहुंचे हैं. हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *