किरन्दुल-मुख्य रूप से दूरस्थ आदिवासी स्थानों में शिक्षा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए सीएसआर के तहत आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया लिमिटेड द्वारा ज्ञानज्योति कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें विशेष रूप से पिछड़े आदिवासी क्षेत्र के वंचित छात्रों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहन तौर पर गुरुवार को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेनार क्रमांक 02 में बैनपाल प्राथमिक शाला के छात्रों सहित कुल 17 छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया।बता दें इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों को अपने उच्च अध्ययन को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। मौके पर सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश, तपन दास,आसिफ सिद्दीकी,समाज सेवक राम चौधरी,स्कूल की प्राचार्या आभा सिंह चौहान,जे लक्ष्मी राव, कविता वर्मा, नाज़िया जिलान, लक्ष्मी सुरेश,अंजू साहू,ओम बाई, सुन्नम गंगाराजू, सुरेखा बघेल,हेमलता सिन्हा,वीरो ध्रुव एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।
