मुंगेली। साईबर अपराधी I love you SMS कर ATM पिन और बैंक OTP मांग रहे है, पुलिस ने इससे सावधान रहने की अपील की है, मुंगेली पुलिस ने X हैंडल में लिखा, ‘सैयारा’ की प्रेम कहानी दिल को छू जाती है, पर ऑनलाइन दुनिया में हर ‘सैयारा’ सच्चा नहीं होता। याद रखें, प्यार में दिल दिया जाता है, OTP या पासवर्ड नहीं। अगर कोई ‘I love you’ कहने के बाद आपका पिन या OTP मांगे, तो वो आपके दिल का नहीं, आपके बैंक बैलेंस का दीवाना है।
यह भी पढ़े
साइबर अपराध अब इस हद तक बढ़ गया है कि महिलाओं को कपड़े तक उतारने को मजबूर किया जा रहा है। सख्ती और जागरूकता के दावों के बावजूद साइबर धोखाधड़ी रुक नहीं रही, तो आखिर इसकी वजह क्या है? हर वर्ष लाखों शिकायतें दर्ज होती हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर मामलों में गंभीरता दिखाई नहीं देती। देश के भीतर और अन्य देशों में बैठे शातिर अपराधी बड़ी चतुराई से नागरिकों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। साइबर अपराध के इतने स्वरूप हैं कि लोग उन्हें समझ नहीं पाते और जीवन भर की गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं।
आज साइबर अपराधी हर वर्ष करोड़ों रुपए की चपत लगा रहे हैं और जांच एजंसियां उन तक पहुंच नहीं पा रहीं। नतीजा यह कि अपराधी किसी न किसी रूप से लालच देकर या डरा-धमका कर नागरिकों को अपना शिकार बनाते रहते हैं। इसी का परिणाम है कि पिछले वर्ष 22 हजार 845 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी हुई है। जबकि वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 7,465 करोड़ रुपए था। लोकसभा में गृह राज्यमंत्री की ओर से दी गई इस जानकारी ने चिंता बढ़ा दी हैं। इससे पता चलता है कि पुलिस तंत्र साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है।
