सक्ती नगर मे होगा 23 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. चरणदास महंत एवं अध्यक्षता करेंगे जयसिंह अग्रवाल

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सक्ती के बैनर तले होगा आयोजन
सक्ती -छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत एवं राजस्व मंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल को छत्तीसग़ढ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सक्ती शाखा की ओर से अध्यक्ष तपेश शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार अग्रवाल , राजकुमार दरयानी , श्यामसुंदर अग्रवाल , मेहबूब भाई , रामनारायण गौतम, ईश्वर लोधी, रामनरेश यादव , देवेंद्र राठौर , संतोष सोनी (लाला), नितिन शुक्ला , मोहन अग्रवाल, मोहन देवांगन सहित अन्य पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को ज्ञापन सौपकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सक्ती ब्लॉक के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन मे अतिथियों के रूप में आने का आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा गया, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई के द्वारा 23 दिसंबर 21 को मिडिल स्कूल, हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र -छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सक्ती विधायक व छत्तीसगढ़ शासन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहेंगे छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा समय समय में विभिन्न प्रकार के जनहित सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है परंतु कोरोना काल के चलते विगत 2 वर्षों से किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं
हो पाया था इस सब को विचार में रखते हुए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दरयानी, नेशनल काउंसलर राजेश मोदी एवं जिला अध्यक्ष मनोज थवाईत के दिशा निर्देश एवं उचित मार्गदर्शन पर पुनः एक बार फिर सक्ती में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई के द्वारा स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति की झलक की प्रस्तुति बच्चों के द्वारा दी जाएगी उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल, महबूब भाई, ईश्वर लोधी, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष तपेश शर्मा, द्वय उपाध्यक्ष राम नरेश यादव, शरद जायसवाल, सचिव रामनारायण गौतम, सह सचिव नितिन शुक्ला, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी, अधिवक्ता संतोष जायसवाल, मोहन अग्रवाल, प्रतीक जिंदल, शम्स तमरेज खान, मोहन देवांगन, देवेंद्र राठौर, रामअवतार साहू , उत्तम अग्रवाल, प्रभात सिदार, परसन्न कुमार राठौर, महेंद्र बरेठ, विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेश कृपलानी, कमल किशोर साहू, ललित साहू सहित काफी मात्रा में पत्रकार साथी गण उपस्थित थे ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *