केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सुरक्षा के लिए स्मृति भवन पर तैनात हो गए है, CRPF के जवान

रायपुर। गृहमंत्री अमित शाह आज शाम रायपुर पहुंचने वाले हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के स्वागत में भाजपाइयों ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर को सजाया-संवारा गया है। इस सजावट में छत्तीसगढ़ की झलक देखने को मिल रही है। उनके स्वागत में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन को देशी अंदाज में सजाया गया है। छीन के पत्तों से गद्रे स्मृति भवन के गेट पर स्वागत द्वार बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि शाह स्मृति भवन में ही रुकेंगे। शाह आज रात्रि विश्राम और डिनर भी यहीं करेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक डिनर में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का तड़का लगेगा। केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा के लिए यहां CRPF के जवान तैनात हो गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ शाह डिनर करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में CRPF के जवान मॉक ड्रिल कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *