नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। इससे पहले शमी ने कहा था है कि इस अवॉर्ड को प्राप्त करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। अर्जुन पुरस्कार, भारत का दूसरा सबसे बड़ा एथलेटिक सम्मान है, जो पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना के गुण दिखाने के लिए दिया जाता है।