आगजनी कर इलाके में दहशत फैला रहा था सनकी, गिरफ्तार

राजनांदगांव। ब्राम्हण पारा में बुधवार की रात एक युवक ने जमकर तमाशा किया। पहले उसने अपने घर के फ्रिट, टीवी, पंखे तोड़ डाले। इसके बाद गद्दे में आग लगा दी। कुछ देर बाद नीचे गोडाउन में रखे पेपर डिस्पोजल को आग के हवाले कर दिया। युवक योगेश दुबे ने अंदर से लॉक कर दिया।

ऊपर छत पर जाकर काफी देर तक तमाशा किया। सिलेंडर को नीचे भी फेंक दिया। नीचे गोडाउन का दरवाजा तोड़कर आसपास के लोगों ने आग बुझाई। पुलिस को बुलाया गया। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *