गौ-माता का अपमान, ऑटो से घसीटा गया

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में सड़क से लेकर सदन तक गौवंशों के सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई जा रही है. इस बीच बिलासपुर जिले के बोदरी तिफरा के बीच एमएच 130 से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मृत गाय को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है. यह घटना छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से कुछ दूरी का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे पड़ी मृत गाय को हटाने के लिए काफी देर तक कोई जिम्मेदार अमला मौके पर नहीं पहुंचा.

वायरल वीडियो में एक इलेक्ट्रिक ऑटो में रस्सी से बांधकर मृत गाय को सड़क पर घसीटा जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सवाल है कि क्या मृत गाय के अंतिम संस्कार के लिए भी प्रशासन संवेदनशील नहीं है. ऑटो चालक का कहना है कि उसने मजबूरी में यह कदम उठाया, क्योंकि मृत पशु को हटाने के लिए बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई नहीं आया. चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पास के एक पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर उसने गाय को हटाया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *