एनएमडीसी सीएमडी सुमीत देव से केएपीसीपी के डायरेक्टर पापाचन ने की सौजन्य मुलाकात

किरन्दुल-लौह अयस्क का उत्खनन करने वाली एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुमीत देव 04 फरवरी गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर किरन्दुल पहुंचे। इस बीच आज सीएमडी सुमित देव से केएपीसीपी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन के ए पापाचन एवं डायरेक्टर जोविन्स पापाचन ने सौजन्य भेंट किया। इस दौरान के ए पापाचन ने सीएमडी को अवगत कराया कि किरन्दुल के कई प्रोजेक्ट को बाहर के ठेकेदार को दे दिया जाता है जो अधूरा काम कर के ही चले जाते है और जिसे बाद में किरन्दुल के स्थानीय ठेकेदार को ही पूर्ण करनी पड़ती है।जिसके लिए स्थानीय ठेकेदारों को ही प्राथमिकता देने की बात कहीं। मुलाकात के बाद पापाचन ने मीडिया को बताया कि सीएमडी से कई मुद्दों पर चर्चा हुई है और उन्होंने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *