देश के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक

एनएमडी सीने वित्तवर्ष22 के लिए संचयी उत्पादन और बिक्री क्रमशः42.15 एमटी और40.70 एमटी रहा,जो पिछले साल कीसमान अवधि की तुलना में उत्पादन में23 % और बिक्री में22 % की  वृद्धिहै। यह एनएमडीसी का अब तक का सबसे अच्छा वार्षिक भौतिक प्रदर्शन दर्ज करता है, जिसका कारण वित्त वर्ष 22 मेंसुस्थिरवृद्धिहै।

वित्तवर्ष22 की चौथी तिमाही के लिए संचयी उत्पादन औरबिक्री क्रमशः13.84 एमटी और12.34 एमटी रहे, जोगत वर्ष कीसमानअवधिकीतुलना में उत्पादन में12 % और बिक्री में12 % की वृद्धिहै। यह एनएमडीसी केलिए अबतक का सबसे अच्छा त्रैमासिक भौतिक प्रदर्शनहै।

मार्च2022 के महीने में एनएमडीसी ने 4.98 मीट्रिक टन केलौह अयस्क उत्पादन और4.21 मीट्रिक टन की बिक्री की सूचना दी। गत वर्ष की तदनुरूप अवधि की  तुलना में उत्पादनमें9 % की वृद्धि और बिक्री में3 % की वृद्धि के साथ, खनन प्रमुख ने कंपनी के इतिहास में किसी भी मार्च महीने के लिए उच्चतम उत्पादन और बिक्री के आंकडे दर्ज किए हैं।

एनएमडीसी की टीम को अपनी कंपनी के अब तक के सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए, एनएमडीसी के सीएमडीश्री सुमित देब ने कहा, “एनएमडीसी ने अपनी विस्तार और निवेश रणनीति के आधार पर वित्तवर्ष 22 केलिए रिकॉर्ड तोड़ भौतिक प्रदर्शन किया है।हम नए वित्तवर्षमें एक महत्वपूर्ण सकारात्‍मक प्रारम्भ और कुछ अपरिहार्य सीख के साथप्रवेशकररहेहैं।हमारा डिजिटली करणअभियान हमारे बेहतर प्रदर्शन में योगदान देना शुरू कर रहा है और हम इस परिवर्तन को देख कर उत्साहित हैं कि हम अपने हित धारकोंके साथ कैसे व्यापार करते हैं और लाभ साझा करते हैं।जबकि इस्पात मंत्रालय हमारे देश में प्रतिव्यक्ति इस्पात की घरेलू खपत को बढ़ाना चाहताहै, एनएमडीसी कच्चेमाल कीआपूर्ति में वृद्धि करने औरइस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अपनी भूमिका में विस्तार करेगा।“

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *