पार्षद पति फरार, रेप केस में कोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए निर्देश

बिलासपुर। बीजेपी पार्षद के पति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है। सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने बीजेपी पार्षद पति राजेंद्र टंडन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता ने अदालत में दिए अपने बयान में शारीरिक संबंध बनाए जाने की स्पष्ट जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने इससे पहले आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि कोर्ट में महिला के बयान के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई। अदालत में दर्ज बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है।

पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उसने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। महिला का आरोप है कि आरोपी रसूखदार है और इसी वजह से अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कोर्ट के निर्देश और पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। सकरी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *