निगम की राजस्व टीम ने होटल को दिया नोटिस

रायगढ़। मंगलवार को निगम राजस्व टीम द्वारा ढिमरापुर स्थित होटल एकार्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। नाप जोख के अनुसार अब होटल एकार्ड को संपत्ति कर जमा करना होगा। बड़े संस्थानों के संपत्ति का निर्धारण के लिए निगम राजस्व की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा मंगलवार को होटल एकॉर्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। नाप जोख के आधार पर नए सिरे से होटल एकार्ड संचालक को संपत्ति कर जमा करना होगा। इसी तरह शहर के बड़े संस्थान जो स्वविवरण के आधार पर संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया जाएगा। निगम प्रशासन द्वारा बड़े संस्थानों को स्वविवरण में संपूर्ण जानकारी अच्छी तरह भरने की अपील की है। इसी तरह संपत्ति कर बकाया वसूली के लिए लगातार नोटिस जारी की जा रही। कार्रवाई में इंजीनियर सहित राजस्व विभाग की टीम शामिल थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *