बिलासपुर। एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार 101 मरीज मिलने की पुष्टि की है। इनमें से 86 शहर के रहने वाले हैं। इसके बाद भी हालात नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के उपचार व नए मरीज खोजने में जुटा है। कोरोना वायरस बेकाबू होने से पहले नियंत्रण में आ गया है। बीते एक सप्ताह से सब कुछ सही चल रहा है। 50 से 100 के बीच संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि की गुरुवार को संख्या बढ़कर 101 पर पहुंच गई।
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि शहरवासी अब बिल्कुल लापरवाही न बरतें। लापरवाही की वजह से कोरोना वायरस को फैलने का मौका मिला है। इसलिए कोरोना की इस चेन को तोड़ने के लिए गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। जिला सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है। सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि मौजूदा समय कोरोना वायरस के लिए बेहद संवेदनशील है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यदि इस पर लगाम नहीं लगी तो गंभीर परिणाम सामने आएंगे।