वेंकैया नायडू से मिला मंगोलियाई डेलिगेशन में शामिल कोरोना संक्रमित, Omicron को लेकर मचा हड़कंप

नई दिल्ली: मंगोलिया से बिहार के बोध गया आए 23 सदस्यों के शिष्टमंडल में से एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसकी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दिल्ली से लेकर बिहार तक हड़कंप मच गया है। मंगोलिया के संसद के अध्यक्ष गोम्बोजव झंडनशतर कि अगुवाई में भारत आया यह शिष्टमंडल बुधवार को उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मिला था।
गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि संक्रमित सदस्य को मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि, ‘सैंपल को जांच के लिए बाहर भी भेजा जाएगा, ताकि Omicron को लेकर सपष्ट जानकारी मिल सके। अभी मरीज को 10 दिन के लिए आइसोलेट कर दिया गया है।’ मंगोलिया की संसद के अध्यक्ष के साथ 23 सदस्यों का यह शिष्टमंडल 2 दिसंबर को गया पहुंचा था। सभी लोग दिल्ली से होते हुए यहाँ पहुंचे थे। दिल्ली में भी उनका भव्य स्वागत हुआ था। गया ह्वईं अड्डे पर इनके एंटीजन और RT-PCR टेस्ट हुए थे, मगर इन्हें क्वारंटाइन नहीं किया गया था, जबकि भारत सरकार का स्पष्ट आदेश है कि हर विदेशी को भारत आने पर क्वारंटाइन किया जाएगा।
विदेशी मेहमान, बोध गया के डुंगेश्वरी पर्वत पर भगवान बुद्ध की तपोस्थली भी गए थे। इसके बाद महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन और नमन भी किया था। इनकी मेहमान नवाजी के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम भी उनके साथ मौजूद थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *