दुर्ग। छत्तीगढ़ में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिन 2828 कोरोना पॉजीटिव मिले, वहीं राजधानी में 899 केस सामने आए। इस कोरोना में दुर्ग का हाल बेहाल है। जिले में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 1 हजार के पार, करीब 234 दिन बाद अचानक बढ़ी मरीजो की संख्या, जिले में कल मिले थे 290 नए मरीज, संक्रमण दर 10% से अधिक हुई।
दुर्ग का हाल बेहाल देखा जा रहा है। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के ही बाहर व भीड़भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं। इसके चलते जिले में केस बढ़ते जा रहे हैं। दुर्ग जिले में शुक्रवार 7 जनवरी को मात्र 2800 टेस्ट में 290 कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते केस को देखते हुए टेस्ट और वैक्सीनेशन दोनों को बढ़ाने पर जोर दिया है।
जिले का पॉजिटिविटी रेट दिन पर दिन बढ़ने से कलेक्टर दुर्ग एसएन भुरे ने जिले में धारा 144 लागू करते हुए कई पाबंदियां लगा दी हैं। इसके बाद भी लोग पांबंदियों का पालन नहीं कर रहे हैं। कलेक्टर ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। कलेक्टर का कहना है कि शतप्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन और शतप्रतिशत कोविड प्रोटोकॉल का पालन ही हमें कोरोना की तीसरी लहर से बचा सकता है