देश में तेजी से घट रहे कोरोना के केस, पिछले 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,499 नए केस दर्ज किए गए हैं. कल की तुलना में यह 12.6 फीसदी कम है. वहीं 23,598 लोग कोरोना से ठीक हुए और 255 लोगों की इसके संक्रमण से जान चली गई. बता दें अब कुल केस 4,29,05,844 हो गए हैं. वहीं, सक्रीय मामलों की तादाद 1,21,881 हो गई है. यदि टीकाकरण बात करें, तो देश में अब तक कुल 1,77,17,68,379 लोगों को टीका लग चुका है.

वहीं कल कोरोना के 13166 नए मामले सामने आए थे, वहीं 302 लोगों की जान गई थी. जहां देश में कोरोना के केस कम आ रहे हैं. इसी क्रम में गृह मंत्रालय अब विभिन्न गतिविधियों में छूट देने के बारे में विचार कर रहा है. मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए यह सलाह दी है कि स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल और जिम समेत कई व्यावसायिक गतिविधियों पर से प्रतिबंध को खतरे के आकलन के साथ हटा लिया जाए.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि देश में महामारी के बाद हालात सुधर रहे हैं. ऐसे में खतरे का आकलन करके आर्थिक गतिविधियों को खोलने की जरूरत है. जिन गतिविधियों को खोलने पर विचार किया जाना चाहिए, उनमें सामाजिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहार से जुड़ी सभाओं का आयोजन शामिल हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *