किरंदुल-कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु केंद्र शासन द्वारा सभी नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसके तहत बुधवार किरंदुल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मादड़ी,पूर्व माध्यमिक शाला कुटरेम, पूर्व माध्यमिक शाला कड़मपाल,पूर्व माध्यमिक शाला बैलाडीला,प्राथमिक शाला विद्यानगर, प्राथमिक शाला कोड़ेनार न. 01 में कुल 40 विद्यार्थियों को कोरोना की कॉर्बीवेक्स वैक्सीनेशन लगाया गया। सुपरवाइजर राजेश बेहेरा द्वारा इसकी जानकारी दी गई।