कोयला संकट पर केंद्र सरकार के बयानों में विरोधाभास: बघेल

मां महामाया देवी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना
रतनपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा एसईसीएल और रेलवे के अधिकारियों स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोयले की आपूर्ति और परिवहन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए।
बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री बघेल हेलीकॉप्टर से मां महामाया देवी के दर्शन करने रतनपुर पहुंचे. जहां हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने मां महामाया देवी की  पूजा कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश वासियों को शारदेय नवरात्रि की शुभकामनाएं और बधाई दी।  पत्रकारों से चर्चा करते मुख्यमंत्री बघेल ने पावर प्लांटों में कोयला आपूर्ति की संकट पर कहा एक तरफ भारत सरकार कहती है कि देश में कोयले का कोई संकट नहीं है वहीं दूसरे तरफ विभिन्न राज्यों में पावर प्लांटों के बंद होने की खबरें आरही है आज कोयला मंत्री छत्तीसगढ़ आए हैं. कोरबा भी जा रहे हैं. ये दोनों बातें विरोधा भाषी है।
सईसीएल और रेलवे को स्पष्ट निर्देश आपूर्ति और परिवहन में न आए व्यवधान-
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा जहाँ तक छत्तीसगढ़ की बात है हमने एसईसीएल और रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की है उन्हें स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि आपूर्ति और परिवहन में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा परिवहन मंत्री को दोनों पक्षों से बात करने को कहा गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *