शासकीय प्राथमिक विद्यालय बैरन बाजार में संविधान दिवस मनाया गया

26 नवम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला बैरन बाजार में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर शाला में विद्यार्थियों और शिक्षको द्वारा संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन किया गया, और शपथ ली गयी। विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई कि, संविधान को अंगीकार करने के दिन को मनाने के लिए आजादी का अमृतमहोत्सव के भाग के रूप में संसदीय कार्य मंत्रालय के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन ,लिखित संविधान के तत्वों को समझने,और ग्रहण करने का महती लक्ष्य रखा। इसी कड़ी में शाला के बच्चों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया गया। साथ मे जानकारी प्रदान की गई कि, डॉ बी आर अम्बेडकर संविधान के निर्माता थे। इस संविधान में भारत के समस्त नागरिकों के लिए कुछ अधिकार औऱ कर्तव्यों को लिखित रूप में प्रस्तुत किया गया। जिसका पालन भारत के हर नागरिक को करना है। और देश मे एक अच्छे नागरिक होने का उत्तरदायी निभाना चाहिए। इस अवसर पर शाला की प्रधानपठिका महमूदा खान, शिक्षिका नेहा शम्भरकर, और डॉ शिप्रा बेग उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *