बालोद। जिले में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बालोद थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 221 ठनेश टेमार्य आज मोटरसाइकिल से समंस-वारंट तामिली के लिए ग्राम देवारभाट, जमरूवा और जगतरा की ओर रवाना हुए थे।
करीब दोपहर 1 बजे ग्राम सिवनी मुख्य मार्ग पर गांधी इंटरप्राइजेस दुकान के सामने पीछे से आ रही कांकेर ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 09 F 0603) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद आरक्षक बस के नीचे आ गए और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।