रायपुर। आरक्षक हेरोईन के साथ पकड़ा गया है, आरक्षक का नाम हिमांशु बर्मन बताया जा रहा है। आमानाका थाना में पदस्थ है, ग्राहक को हेरोईन सप्लाई करते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है टिकरापारा पुलिस ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गांजा बेचने और सेवन करने वाले गिरफ्तार, 8 जेल भेजे गए कमिश्नरेट के DCP सेंट्रल जोन अंतर्गत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष एवं सघन अभियान के तहत सूखे नशे की बिक्री, नशे का सेवन, तथा अंधेरी गलियों, पार्किंग स्थलों एवं सुनसान इलाकों का दुरुपयोग कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों को विशेष रूप से टारगेट करते हुए व्यापक स्तर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। यह संपूर्ण कार्रवाई ACP कोतवाली डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में की गई।
गांजा बिक्री करने वाले पर कार्रवाई – धारा 20(b) NDPS (थाना सिटी कोतवाली) सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि OCM चौक स्थित PWD ऑफिस परिसर की दीवार के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम : ऋषभ तांडी उर्फ रिक्की, पिता जय कुमार तांडी, उम्र 21 वर्ष सौरभ तांडी, पिता स्व. रवि तांडी, उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी नेहरू नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर बताया।