महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्‍ला बोल, रायपुर में पीएल पुनिया सहित कई नेता प्रदर्शन में हुए शामिल

रायपुर। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे महंगाई मुक्त भारत अभिमान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 11 बजे राजीव गांधी चौक नेताजी सुभाष स्टेडियम के पास आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने सिलेंडर रखकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई स्थानों पर ढोल नगाड़े बजाकर भी विरोध दर्ज कराया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम कम, फिर क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम: सीएम बघेल

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस गुरुवार से केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू कर रही है। खैरागढ़ रवाना होने से पहले हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों तक पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई। जैसे ही चुनाव खत्म हुए, सबके दाम में भारी वृद्धि हो रही है। बघेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत में कमी आई है, तो फिर महंगाई क्यों बढ़ रही है, यह सवाल है।

गुरुवार सुबह 11 बजे कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गैस सिलिंडर और चूल्हा घरों के बाहर रखकर घंटी और ड्रम बजाकर केंद्र सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन करेंगे। शहर के राजीव गांधी चौक, नेताजी सुभाष स्टेडियम के पास आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का भी शामिल हुए।

राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ज्यादा लगा दी है, जिसकी वजह से दाम बढ़ रहे हैं। पिछले आठ साल में केंद्र सरकार ने सिर्फ पेट्रोलियम पदार्थों पर लगी एक्साइज ड्यूटी से 26 लाख करोड़ रुपये वसूल किए हैं। पुनिया ने आरोप लगाया कि सिर्फ मुनाफाखोरी की जा रही है। केंद्र सरकार अपना पेट भर रही है। जनता का कोई ध्यान नहीं है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *