नई दिल्ली: कांग्रेस ने दावा किया है कि पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की. खेड़ा दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट में बैठने वाले थे. लेकिन उन्हें रायपुर जाने से रोका गया. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसे लेकर बीजेपी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
आज इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे।
सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता @Pawankhera जी को फ्लाइट से उतरने को कहा गया।
ये तानाशाही रवैया है।
तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया। pic.twitter.com/WJTkivIHWa
— Congress (@INCIndia) February 23, 2023
रायपुर जा रही फ्लाइट से पवन खेड़ा को डीबोर्ड किया गया। कांग्रेस नेता फ्लाइट से बाहर निकले। इंडिगो कर्मचारियों ने कहा पुलिस आ रही है आपको नोटिस सर्व करने, सुनिए क्या कहा @SupriyaShrinate ने pic.twitter.com/eB7E8Nh2t8
— Arun Kumar Singh (@arunsingh4775) February 23, 2023
दरअसल, पवन खेड़ा हाल ही में अडानी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था, अगर अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बना सकते हैं तो नरेंद्र ‘गौतम दास’ मोदी को क्या दिक्कत है? हालांकि बयान देने के बाद खेड़ा ने अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री का मिडिल नेम सही पुकारा है?