शिवरीनारायण — जिला जांजगीर चांपा के नगर पंचायत शिवरीनारायण नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद हेतु शिवरीनारायण नगर के वार्ड नं 6 के ऊर्जावान पार्षद शिवशंकर सोनी का नाम कांग्रेस काकर्ताओ ने सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया है शिवशंकर सोनी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहा है उन्हे शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविघालय खरौद में छात्र संंघ अध्यक्ष रहते हुए युवा वर्ग का नेतृत्व करने का अच्छा अनुभव है उनके नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर नगर में गांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी इसलिए पिछले दिन नगर के विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी की आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से शिवशंकर सोनी का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया है जिससे उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक विकास शुक्ला, राम गोपाल रात्रे, साथ ही डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी व्यास कश्यप,सौरभ सिंह, छाया विधायक गोरेलाल बर्मन ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शत्रुघन दास महंत , नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी,उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, पार्षद मनोज तिवारी, निरंजन कश्यप,सागर केशरवानी ,लक्ष्मण चौहान,पिंटू भट्ट,नितेश केशरवानी,सरोज सारथी ,संजय सोनी,दामोदर ठाकुर, लाडली मोहन शर्मा ,अजय दिव्य,हिमांशु तिवारी, सुधांशु तिवारी.मुन्नवर खान सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे
