नई दिल्ली: देश की राजधानी में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसकी बानगी फिर एक बार देखने को मिली है। अब तक आम लोगों को निशाना बनाने वाले चैन स्नेचर्स ने इस बार कांग्रेस की महिला सांसद को ही अपना निशाना बनाया है।
जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के महिला सांसद सुधा रामकृष्णन नई दिल्ली में तमिलनाडु हाउस के बाहर लूटपाट की शिकार हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कुछ लोगों ने कांग्रेस सांसद आर सुधा की सोने की चेन छीन ली। इस घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया है और मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी है। यह वारदात तब सामें आई जब महिला सांसद मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई थी।