राहुल मुद्दे पर कांग्रेस शक्ति ने किया सत्याग्रह,बिसाहूदास महंत उद्यान में धरने पर बैठे कांग्रेसी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दादू ने कहा- भारत का लोकतंत्र खतरे में

सक्ति– राहुल गांधी के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 26 मार्च को शक्ति शहर के बिसाहू दास महंत उद्यान में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया, इस अवसर पर जहां काफी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता मौजूद रहे तो वही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तिलोकचंद जायसवाल दादू ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है, संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिगम्बर चौबे ने कहा कि कानून में प्रावधान का मजाक उड़ाया जा रहा है,सविधान की व्याख्या बदली जा रहे राहुल गांधी को पहले संसद में बोलने से रोका गया अब उनकी सदस्यता समाप्त कर लोकतंत्र का खुला उल्लंघन किया है, देश मे बोलने की स्वतंत्रता है, जागेश्वर सिह राज ने कहा कि पूरा देश आज राहुल जी साथ है, आने वाले समय मे देश की जनता जवाब देगी, जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है इस बात को गांव गांव जन जन तक पहुचाने की आवश्यकता है, राहुल जी का मुंह बंद करने की साजिश है, जिला महिला कॉग्रेस की अध्यक्ष गीता देवांगन, अलका जायसवाल, रोहित यादव,अमित राठौर, राजीव जायसवाल ने भी सत्याग्रह आंदोलन को सम्बोधित किया

ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण सक्तीमे सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुए क्रांग्रेस जनत्रिलोकचंद दादू जायसवाल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, कन्हैया कुमार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण,राजेश राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत शक्ति, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिगंबर चौबे, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, श्री मति गीता देवांगन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री अलका जायसवाल,नरेश गेवाडीन, राकेश रोशन महंत,महबूब खान आनंद अग्रवाल,कमल शर्मा,रथ राम पटेल, हरीश अग्रवाल, गुरु अग्रवाल, प्यारे लाल पटेल, देवेंद्र राठौर, घनश्याम देवांगन, लाला सोनी,राम सजीवन देवांगन,सूरत सोना,रोहित यादव, लेख राज लाल बहादुर खंडे,नंदकिशोर पटेल,भरण चंद्रा घसिया दास महंत,रंग भरे डीजे धीरे रनसाय बरेठ, तेजा धीरहे,सुरेश डेंसिल मनोज जयसवाल,मेनका जायसवाल, रूपेश जायसवाल मोतीलाल पटेल,उमेश साहू, जागेश्वर सिंह, जागेश्वर सिंग सिदार,लीलाधर सिंह नेताम मनीराम, अयोध्या सिंह नेताम रिक्की सेवक,सचिव पटेल, चांदनी सहीस, नवरतन, रामेश्वर बरेठ,रमेश कुमार, गौरी शंकर यादव सहित क्रांग्रेसजन सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला कॉग्रेस कमेटी के स महामंत्री गिरधर जायसवाल अधिवक्ता राकेश महन्त ने किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *