कांग्रेस प्रभारी ठाकुर गुलजार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पहुंच रहे गांव-गांव घर-घर
सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जांजगीर-चांपा जिले के शक्ति विधानसभा क्षेत्र एवं विकासखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह के संयोजकत्व में जन जागरण अभियान पदयात्रा की जा रही है, तथा इसी श्रृंखला में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति विकासखंड केरीबंधा, अर्जुनी-सर्जुनी रगजा,गड़गोड़ी, सहित विभिन्न स्थानों पर जन जागरण यात्रा की गई एवं इस दौरान पूरे जन जागरण यात्रा कार्यक्रम में प्रभारी ठाकुर गुलजार सिंह, डी आर यादव बाराद्वार, रामअवतार अग्रवाल बाराद्वार, समर विजय पिंटू ठाकुर शक्ति, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, जनपद पंचायत के विधायक प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत सदस्य साधेश्वर गबेल, धरम देवांगन, धनंजय पटेल, जय बाबू गबेल, घसिया महंत, धनेश्वर जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष कन्हैया पूर्व जनपद पंचायत सदस्य नारायण सिंह सिदार,रोहित यादव, सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं विभिन्न इकाइयों के सदस्य शामिल हो रहे हैं
तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता जन जागरण यात्रा के माध्यम से लोगों को जहां छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने विगत ढाई वर्षो में ही अपने किए गए वायदों को पूरा किया है, साथ ही किसानों को जहां धान का बोनस, किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं सरकार ने चलाई है वहीं कांग्रेस की शक्ति विधानसभा क्षेत्र में चल रही जन जागरण यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तथा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह यात्रा घर-घर लोगों तक जाएगी तथा सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं