कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को हुआ डेंगू

भोपाल: मध्य प्रदेश में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ रहा है। दिन पर दिन डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ रही है। अब इन सभी के बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह डेंगू के शिकार हो गए है। मिली जानकारी के तहत उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। वहीं दूसरी तरफ खुद जयवर्धन सिंह ने डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को बीते 2-3 दिन से तेज बुखार था।

ऐसा होने के बाद उन्होंने राजधानी भोपाल स्थित चिरायु अस्पताल में डेंगू का टेस्ट कराया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनका कहना है कि, ‘मेरी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने मुझे एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। भगवान राघौजी की कृपा से जल्द ही स्वास्थ्य होकर आपके बीच लौटूंगा।’ आप सभी को बता दें कि जयवर्धन सिंह कुछ समय पहले ही बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल के दौरे पर थे। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि प्रदेश में कोरोना के बाद अब डेंगू भी कहर बरपा रहा है। इस समय हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता नजर आ रहा है।

वर्तमान में प्रदेश में डेंगू ने 3500 का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें सबसे ज्यादा मरीज मंदसौर में है। बताया जा रहा है यहां डेंगू का आंकड़ा 1 हजार पार कर गया है। वहीं राजधानी भोपाल में डेंगू 300, इंदौर में 350, जबलपुर में 500 के करीब डेंगू के मरीज हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *