शक्ति के कांग्रेस नेताओं ने कोरबा पहुंचकर महंत दंपत्ति को दी वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, गिरधर जायसवाल सहित पिंटू ठाकुर भी पहुंचे कोरबा-
सक्ती-23 नवंबर को शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,नगर पालिका शक्ति में विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल, युवा नेता समर पिंटू ठाकुर ने कोरबा पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत की 41 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सांसद निवास में उन्हें शुभकामनाएं दी
तथा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरिया, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं बिलासपुर जिले से काफी संख्या में महंत समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक मौजूद रहे, इस दौरान शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं की ओर से श्यामसुंदर अग्रवाल,आनंद अग्रवाल, गिरधर जायसवाल एवं पिंटू ठाकुर ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज संत कबीर जी के बताए मार्ग पर चलकर डॉ चरणदास महंत एवं उनका पूरा परिवार छत्तीसगढ़ प्रदेश में जनकल्याण के प्रति समर्पित है, तथा ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर की बातों को महंत परिवार ने चरितार्थ करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश को एक कुशल नेतृत्व प्रदान किया है

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आसीन है,एवम हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है, वही विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल ने भी कहा कि महंत परिवार ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से प्रदेश के विकास एवं तरक्की में अपना एक अमूल्य योगदान दिया है, तथा इनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता एवं सांसद के रूप में ज्योत्सना महंत ने भी कोरबा क्षेत्र को एक कुशल नेतृत्व प्रदान किया है

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू ठाकुर ने भी कहा कि महंत परिवार सदैव सेवा कार्यो को लेकर एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित है, एवं क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सदैव शामिल होकर अपनी जिम्मेदारियों का सजगता के साथ निर्वहन कर रहे हैं, एवं शक्ति को राजस्व जिले का दर्जा मिलना एक बहुत बड़ा गौरव का विषय है, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के सकारात्मक प्रयासों से ही संभव हो सका है, इस अवसर पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र की ओर से महंत दंपत्ति को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें बधाई दी गई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *