धर्मेंद्र सिंह सहित पूर्व मंडी अध्यक्ष देवेंद्र अग्निहोत्री ने करी मरकाम से मुलाकात,खैरा में संपन्न आदिवासी समाज के सम्मेलन की भी दी जानकारी-
शक्ति-सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से सौजन्य भेंट की, इस दौरान जनपद पंचायत सक्ति के सदस्य एवं युवा आदिवासी समाज जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री प्रमुख रूप से शामिल थे
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम से शक्ति विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए जानकारी दी, साथ ही शक्ति विकासखंड के ग्राम-खैरा में संपन्न सर्व आदिवासी समाज के एक दिवसीय सम्मेलन एवं प्रीतिभोज आयोजन को लेकर भी उसके बारे में जानकारी दी, तथा इस संबंध में धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 10 हजार की संख्या में शक्ति विकासखंड के तुर्री खैरा में सर्व आदिवासी समाज का सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, तथा इस सम्मेलन में जहां समाज बंधुओं ने उपस्थित होकर उत्साह के साथ इसमें भागीदारी करी तो वही छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी समाज बंधुओं ने सराहना की
तथा इस दौरान धर्मेंद्र सिंह एवं पंडित देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री ने संगठन से संबंधित विषयों पर भी पीसीसी अध्यक्ष मरकाम से चर्चा करते हुए उन्हें अवगत कराया, तथा इस दौरान प्रमुख रुप से जनपद पंचायत के सदस्य धर्मेंद्र सिंह, कृषि उपज मंडी सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री, सर्व आदिवासी समाज शक्ति विकासखंड के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच भूपेंद्र देव सिंह सिदार, ग्राम पंचायत गड़गोड़ी के सरपंच बसंत गोंड, पुष्पेंद्र चंद्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे