जांजगीर-चांपा जिले के छह विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग के लोग चुनाव में दिखाएंगे कांग्रेस को अपनी औकात- टिकेश्वर गबेल जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं जिला पंचायत सदस्य-
शक्ति- विगत दिनों जांजगीर चांपा जिले की कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू सिंह द्वारा पिछड़ा वर्ग के संबंध में दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी घोर निंदा की है, तथा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने जहां इस पूरे मामले की निंदा की है, तो वहीं भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी 27 सितंबर को अपने शक्ति प्रवास के दौरान एक भेंटवार्ता में कहा कि कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह के द्वारा दिया गया पिछड़ा वर्ग के लोगों पर बयान इस वर्ग को अपमानित करने वाला है, तथा कांग्रेस की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रा ने कहा कि आज पूरे देश में 55% आबादी पिछड़ा वर्ग की है, एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों का इस राष्ट्र के विकास में अहम योगदान है, तथा इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं द्वारा दिया गया यह बयान इस वर्ग को अपमानित करने वाला है, तथा जिला अध्यक्ष श्री चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही पिछड़े वर्ग का शोषण किया है, तथा इसे वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से जांजगीर चांपा जिले के भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
वहीं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के महामंत्री एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 20 के सदस्य टिकेश्वर गबेल टुककु ने भी इस दौरान कहा कि मंजू सिंह द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों को लेकर दिया गये बयान कि हम सभी निंदा करते हैं, एवं आने वाले विधानसभा के चुनाव में जांजगीर-चांपा जिले की सभी 6 सीटों पर पिछड़ा वर्ग के लोग कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाएंगे एवं उन्हें अपनी औकात भी बतायनगे, टिकेश्वर गवेल ने मंजू सिंह के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले की ओर से घोर निंदा करते हुए सभी स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही है