आज रायपुर पहुंच सकते है कांग्रेस प्रत्याशी राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन

रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन आज शाम को रायपुर पहुँच सकते हैं। शाम की फ्लाइट से वे दोनों प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ रायपुर आएंगे। कल छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक दल की बैठक में शामिल होने के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं कल नामांकन की अंतिम तारीख है। वहीं राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के फैसले का छत्तीसगढ़ कांग्रेस परिवार स्वागत करता है। हाईकमान का जो भी निर्णय है हमें स्वीकार है। हाईकमान ने आगमी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोच समझ कर फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है। अब त्याग और तपस्या करने का वक्त है। पीसीसी चीफ ने कहा कि घोषित उम्मीदवार सोमवार शाम तक रायपुर आ जाएंगे। मंगलवार सुबह कांग्रेस विधयाक दल की बैठक होगी। बैठक के बाद नामांकन दाखिल किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *