रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर एवं सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया, इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि मनु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं यह विशेष उपलब्धि है।
हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहेंगे, निश्चित ही यह गौरवपूर्ण क्षण है।
पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर @realmanubhaker और @Sarabjotsingh30 को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समूचे भारतवासी आज फिर से गौरवान्वित हैं।
मनु के लिए,… pic.twitter.com/QWFLXOerbK
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 30, 2024